रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: महराजगंज। बछरावां थाना क्षेत्र के हसनगंज मजरे नीमटीकर गांव निवासी कन्हैयालाल गुप्ता रक्षाबंधन के त्योहार के दिन सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ट्रामा सेंटर पहुंचाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मामले में मृतक के भतीजे आकाश गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...