रायबरेली, जुलाई 29 -- Raebareli News: ऊंचाहार। कस्बे के बस स्टॉप से रेलवे स्टेशन तक जाने वाली रोड अर्से से खराब चल रही है। स्टेशन के पास दुकानदारों के घर के पास नाली का पानी सड़क पर भर गया है। इससे लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी सड़क की मरम्मत न होने के कारण बुधवार को दर्जनों लोगों ने जिला पंचायत सदस्य शैलेन्द्र गुप्ता की अगुवाई में प्रदर्शन करते हुए सड़क बनवाने की मांग की है। यह भी पढ़ें- Gridih News: प्रतिनिधियों से निराश व्यवसाईयों ने खुद की नाली की सफाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...