रायबरेली, जुलाई 8 -- Raebareli News: फुरसतगंज। भारतीय स्टेट बैंक शाखा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बेतरतीब मोटर साइकिल खड़ी होने से लोगों को काफी समस्या होती है। मुख्य मार्ग होने के कारण इन बाइकों के चलते आए दिन वाहन चालकों को भी काफी दिक्कत होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक के सामने सड़क पर मोटरसाइकिलें खड़ी रहने से राजमार्ग से गुजरने वाले वाहन चालक काफी असहज महसूस करते है। ग्रामीणों ने वाहन स्टैंड बनवाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...