Raebareli News: स्वास्थ्य समस्याओं पर जांच कर दवाएं दीं
रायबरेली, अगस्त 20 -- Raebareli News: अमावां, संवाददाता। गुरुवार को एआरटीओ प्रवर्तन उमेश कटियार द्वारा त्रिपुला चौराहे स्थित न्यू स्टैंडर्ड इंटर कालेज में नेत्र विशेषज्ञ द्वारा आई कैंप व स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज के सभी चालकों कर्मचारियों के अलावा शिविर में पहुंचे अन्य रोगियों की जांच की गई और दवाई दी गई। गुरुवार को शहर में त्रिपुला चौराहा स्थित न्यू स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज में एआरटीओ श्री कटियार द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कराया गया । शिविर में नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर रत्नेश वर्मा द्वारा कॉलेज के सभी चालकों की आंखों की जांच की गई और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं की भी जांच कर दवा दी गई। एआरटीओ प्रवर्तन श्री कटियार ने बताया न्यू स्टैंडर्ड इंटर कॉलेज में एक सैकड़ा से अधिक लोगों की स्वास्थ्य समस्याओं की जांच की गई है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.