Raebareli News: स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलकर ही बनेगा सशक्त भारत
रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की 124वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को मातृभूमि सेवा मिशन ने राना बेनी माधव सिंह शहीद स्मारक पार्क में योग, पुण्यस्मरण एवं पौध रोपण कार्यक्रम आयोजित किया। स्वामी विवेकानंद के विचारों को आत्मसात करते हुए योग साधकों एवं कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण, सेवा और संस्कार के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत नि:शुल्क योग प्रशिक्षण शिविर से हुई। योग प्रशिक्षक अनूप शर्मा ने साधकों को योग, प्राणायाम एवं ध्यान का अभ्यास कराया तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इकाई अध्यक्ष रामराज गिरी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित एवं माल्यार्पण कर उनका पुण्यस्मरण किया। यह भी पढ़ें- भारत की उन्नति युवा शक्ति पर निर्भर है : प्रो सुधीर व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.