रायबरेली, सितम्बर 17 -- Raebareli News: परशदेपुर (रायबरेली) संवाददाता।नसीराबाद थाना क्षेत्र के वीरा पासी चौक छतोह मोड़ पर सवारी रिक्शा लेकर खड़े युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़ा मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ग्राम पूरे चौधरी का पुरवा मजरे सुजवारिया निवासी अमित कुमार दुबे के अनुसार, 5 सितंबर की शाम करीब 5:30 बजे वह नसीराबाद से सवारी रिक्शा लेकर वीरा पासी चौक छतोह मोड़ पर खड़ा था। इसी दौरान ग्राम नई दुनिया निवासी रामलाल कोरी वहां पहुंचे और उससे 100 रुपये की मांग की। अमित के मुताबिक, रुपये मांगने का कारण पूछने पर रामलाल ने कहा कि इस रोड पर चलना है तो गुंडा टैक्स देना पड़ेगा। रुपये देने से मना करने पर रामलाल ने फोन कर कुछ लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद पहुंचे लोगों ने लोहे की रॉड, पाइप और अन्...