रायबरेली, अक्टूबर 12 -- Raebareli News: महराजगंज (रायबरेली) संवाददाता। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव में सोते समय 14 वर्षीय किशोरी को जहरीले सांप ने काट लिया। घटना बीती रात करीब डेढ़ बजे की है। चंदापुर थाना क्षेत्र के पहरेमऊ गांव निवासी अराधना तिवारी (14) पुत्री विनय प्रकाश तिवारी रात में घर में सो रही थी, तभी जहरीले सांप ने उसे काट लिया। परिजनों को जानकारी होते ही हड़कंप मच गया। परिजन आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद किशोरी की हालत गंभीर देखते हुए उसे एम्स रेफर कर दिया। परिजनों के मुताबिक अभी भी अराधना की हालत गंभीर बनी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...