रायबरेली, अक्टूबर 13 -- Raebareli News: रायबरेली। नवरात्रि के अवसर पर सेवा भारती ने अलंकृता उत्सव लॉन में कन्या पूजन उत्सव का आयोजन किया। इसमें बहरना, बालापुर, बंदीपुर, सोनिया नगर, गांधी नगर, कल्लू का पुरवा और अहियापुर की सेवा बस्तियों से आईं बालिकाओं का पूजन कर उन्हें सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अवध प्रांत के सह सेवा प्रमुख आनंद जी मुख्य अतिथि रहे। विभाग सेवा प्रमुख गया प्रसाद जी सहित अन्य लोगों ने कन्याओं का पूजन किया। आयोजन में विभाग प्रचारक अमित राजावत समेत सेवा भारती के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...