रायबरेली, जुलाई 26 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। अधिवक्ताओं की सबसे बड़ी महापंचायत सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर सुरेश चंद्र यादव तो महामंत्री पद पर संजय सिंह कछवाह परिणाम आने के बाद विजेता घोषित किए गए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर अनूप श्रीवास्तव ने जीत दर्ज की, तो संयुक्त मंत्री पद पर दिवाकर सिंह ने सबसे ज्याद मत पाकर जीत दर्ज की। वहीं हर चक्र की गणना के परिणाम आते ही समर्थक खुशी से झूम उठते रहे। जय घोष के साथ ही पूरा दीवानी परिसर गूंज उठता था। शनिवार को मतदान के बाद रविवार की सुबह दस बजे से मतगणना शुरू हुई। दीवानी कचेहरी परिसर में सेंट्रल बार सभागार में सबसे पहले कनिष्ठ व वरिष्ठ कार्यकारिणी की बैठक शुरू हुई। इसके बाद संयुक्त मंत्री के तीन पदों की मतगणना शुरू हुई। जिसमें दिवाकर सिंह को सबसे अधिक मत मिले। दूसरे नंबर नरायन स्वरू...