रायबरेली, अक्टूबर 10 -- Raebareli News: रायबरेली। शहर के सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित गुरु तेग बहादुर मार्केट में सुपर मार्केट का काम करा रहे ठेकेदार उमेश तिवारी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ लोगों ने ठेकेदार के साथ जमकर मारपीट की। घटना के दौरान मौके पर मौजूद व्यापारियों ने विरोध किया तो आरोपी वहां से फरार हो गए। मारपीट में घायल ठेकेदार को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उनके कान के पर्दे में चोट लगने की बात बताते हुए ईएनटी सर्जन को दिखाने की सलाह दी। पीड़ित उमेश कुमार ने बताया कि वह सुपर मार्केट में निर्माण कार्य करा रहे हैं। उनका आरोप है कि काम को लेकर कुछ लोगों द्वारा आए दिन गाली-गलौज और परेशान किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि पहले भी विवाद हुआ था, लेकिन उन्होंने शिकायत नहीं की। आरोप है कि शुक्...