Raebareli News: सीएचसी में महिला पुलिसकर्मी से हाथापाई के मामले में मुकदमा
रायबरेली, अगस्त 25 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज सीएचसी में बीते सोमवार को महिला पुलिस कर्मी व गांव की महिलाओं के बीच हुई हाथापाई के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। महिला पुलिस कर्मी पूजा कुमारी की तहरीर पर रिसाली का पुरवा निवासी प्रेमावती पत्नी सियाराम समेत चार-पांच अन्य पर पुलिस कर्मियों से मारपीट करने आदि का मुकदमा पंजीकृत किया है। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के रिसाली का पुरवा मजरे उतरागौरी गांव में चोरी के मामले में ग्रामीणों द्वारा पकड़े गए दो संदिग्ध युवकों को पुलिस उपचार के लिए सीएचसी लालगंज लेकर पहुंची थी। उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर किए जाने के दौरान चोरी का सामान बरामद कराने की मांग को लेकर पीड़ित परिवार के लोग पुलिस वाहन के सामने खड़े हो गए थे। इसी दौरान पुलिस और परिजनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.