रायबरेली, अगस्त 31 -- Raebareli News: हरचंदपुर। क्षेत्र के शमशेरगंज मजरे कठवारा गांव में रहने वाले व्यवसायी पन्ना लाल गुप्ता का नाती प्रांशु अपनी मौसी और मौसी के लगभग 5 पांच वर्षीय बेटे के साथ कार से शमशेरगंज गांव वापस लौट रहा था। इसी बीच गांव के समीप मोड़ पर निकले सर्प को देखकर प्रांशु हड़बड़ा गया। सर्प से बचाने के प्रयास में अनियंत्रित कार मार्ग के किनारे नाले में चली गई। गनीमत रही नाले में बहुत ज्यादा पानी नहीं भरा था। बचाव में दौडे़ ग्रामीणों ने कार में सवार तीनों लोगों को निकालकर बाहर किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...