रायबरेली, जुलाई 21 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के डीह थाना क्षेत्र में सर्पदंश ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पूरे बनई मजरे डेला गांव में रात को सोते समय एक महिला को जहरीले सांप ने डस लिया, और समय पर इलाज न मिल पाने के कारण अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान गीता पत्नी राजेश कुमार यादव के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, गीता रात करीब 11 बजे अपने घर में सो रही थी, तभी इसी दौरान एक जहरीले सर्प ने उसे डस लिया। रात के अंधेरे में शुरुआत में परिजनों को इसका अंदाजा नहीं हो सका। जब गीता ने दर्द और तकलीफ की शिकायत की, तब जाकर परिजनों को सर्पदंश की आशंका हुई।

घटना की जानकारी स्थिति बिगड़ती देख परिजन सुबह होते ही गीता को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डीह ले जाने लगे। लेकिन जहर शरीर में तेजी ...