रायबरेली, सितम्बर 7 -- Raebareli News: सलोन। कोतवाली क्षेत्र के लालापुर गांव निवासी राजू का तीन वर्षीय पुत्र आरवी सोमवार दोपहर घर में खेल रहा था। इसी बीच उसे जहरीले सर्प ने डस लिया। जानकारी होने पर परिजन बच्चे को लेकर सीएचसी पहुंचे। हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान बच्चे की मौत हो गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...