रायबरेली, सितम्बर 27 -- Raebareli News: डलमऊ। गोलहाबाद मजरे तेरूखा गांव के रहने वाले मनोज कुमार की 11 वर्षीय बेटी नैन्सी बीते शनिवार रात अपने घर में सो रही थी। रात लगभग एक बजे अचानक उसे एक जहरीले सर्प ने डस लिया। सीएचसी में डॉक्टरों ने बच्ची का प्राथमिक उपचार किया जब परिजन उसे घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...