Raebareli News: सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण रुकवाया
रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: सलोन संवाददाता। नगर पंचायत की सरकारी जमीन पर हो रहे अवैध निर्माण को अधिशासी अधिकारी प्रियंका तिवारी ने रुकवा दिया। चेतावनी दी कि दोबारा निर्माण किया तो एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। ऊंचाहार रोड स्थित आशियाना नगर मेन रोड पर गाटा संख्या-3440 की जमीन नगर पंचायत की है, जिसे खाद के गड्ढे के रूप में दर्ज है। आरोप है कि किरन जायसवाल पत्नी अनिल जायसवाल कई बार इस पर निर्माण का प्रयास कर चुकी हैं। सोमवार को शिकायत पर ईओ टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। लेखपाल से पैमाइश कराकर निर्माण तत्काल रुकवाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.