रायबरेली, सितम्बर 5 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। शनिवार को आयोजित किए गए समाधान दिवस में पहुंचे अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतें सुनकर उनका निस्तारण किए जाने के लिए पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम रवाना किया। वहीं शिकायतों के निस्तारण किए जाने के बाद एक सप्ताह के अंदर प्रगति रिपोर्ट भी मांगी। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही बरतने वाले सम्बन्धित विभागों के कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई किए जाने की चेतावनी भी दी गई। सदर तहसील में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता सीडीओ अंजुलता ने की। फरियादियों की शिकायतों को सुनने के बाद सीडीओ ने कहा कि जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। तहसील व थानों में सम्पूर्ण समाधान दिवस में आने वाली शिकायतों का सभी विभागों के अधिकारियों के साथ क...