रायबरेली, अक्टूबर 27 -- Raebareli News: रायबरेली। लालगंज नगर पंचायत की सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड नंबर 11 के सभासद अतुल शर्मा ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने नगर में नियमित सफाई न होने का आरोप लगाते हुए अधिशासी अधिकारी को शिकायती पत्र देकर व्यवस्था में सुधार की मांग की है। साथ ही जिलाधिकारी से भी मामले की शिकायत की है। सभासद का आरोप है कि नगर के विभिन्न वार्डों में सफाई व्यवस्था बदहाल है। यह भी पढ़ें- Sambhal News: डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन और डलावघरों से कचरा उठाने में बरती जा रही लापरवाही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...