रायबरेली, सितम्बर 1 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में सड़क हादसों में सात लोग घायल हो गए। अमावां में दो बाइकों की भिड़ंत में तीन लोग घायल हुए, जबकि सलोन में अज्ञात पिकअप की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लालगंज में सड़क के गड्ढे में ई-रिक्शा का पहिया फंसने से वाहन पलट गया, जिसमें महिला समेत दो लोग घायल हुए। सभी घायलों को स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में प्राथमिक उपचार के बाद जरूरत के अनुसार जिला अस्पताल रेफर किया गया। पहला हादसा अमावां थानाक्षेत्र में हुआ। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मिल एरिया थाना क्षेत्र में रायबरेली-अयोध्या हाईवे पर महमूदपुर गांव के पास मंगलवार शाम करीब 4:30 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में अमेठी के शिवरतनगंज थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी राम क...