Raebareli News: सई नदी में गिर रहे नाले के गंदे पानी को रोकने के लिए किया प्रदर्शन
रायबरेली, अगस्त 6 -- Raebareli News: बछरावां (रायबरेली) संवाददाता। ऐतिहासिक भंवरेश्वर मंदिर के पास बहने वाली पवित्र सई नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए सैकड़ो लोग मौके पर पहुंचे। नदी में गिर रहे नाले के गंदे पानी को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश रहा। सभी ने जमकर नारेबाजी की और विरोध जताया। लोगों ने कहा कि सई नदी से जल लेकर लोग प्रसिद्ध भवरेश्वर मंदिर के शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। अगर इस नाले को बंद नहीं किया गया तो शीघ्र ही बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
प्रदर्शन की कारण सुनील बाबा (मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष) सचिन रावत, मनीष वर्मा सहित सैकड़ो लोगों ने गंदे नाले को बंद करने की प्रशासन से मांग की है। प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि लखनऊ के पास से नाले के जरिए आ रहा गंदा और केमिकल युक्त पानी सीधे सई नदी के पवित्र जल में मिल रहा है। इससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.