रायबरेली, अक्टूबर 6 -- Raebareli News: बछरावां संवाददाता। क्षेत्र में सई नदी का पानी घटने का नाम नहीं ले रहा है। लगभग आधा दर्जन गांव अभी भी पानी से घिरे हुए हैं। जिलाधिकारी ने गांव में लोगों को हर संभवत संभव सहायता दिलाने की बात कही है। क्षेत्र के बरचंदा उदरहरा, मदा खेड़ा, टेरा बरौला ,मैना हार कटरा, दैजुआ खेड़ा, सुवश खेड़ा, मुशाही खेड़ा सहित अन्य तमाम गांव सई नदी के पानी से अभी भी घिरे हुए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति शुबसं खेड़ा तथा बरचंदा की है। यहां पर चारों तरफ पानी भरा है, ग्रामीण अब यहां से पलायन करने लगे हैं। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गांव में पीड़ितों को हर संभव मदद करने की बात कहते हुए अधिकारियों को गांवों में पहुंचने को कहा। जिसके बाद तहसीलदार शालिनी तिवारी बरचंदा समेत अन्य गांव में पहुंची। उन्होंने पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि जो ...