रायबरेली, अक्टूबर 12 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। अपनी लंबित मांगों को लेकर राजधानी लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन कर रहे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। बिना पूर्व सूचना और अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले संविदा कर्मचारियों पर कार्रवाई की तैयारी है। प्रभारी सीएमओ डॉ. मनोज शुक्ला की ओर से इस संबंध में निर्देश जारी किए गए हैं। इसके बाद जिले के स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पताल में तैनात संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति पर नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के अनुसार जिले के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में कार्यरत संविदा कर्मचारियों की उपस्थिति की नियमित जांच की जाएगी। जो कर्मचारी बिना अवकाश स्वीकृत कराए ड्यूटी स...