रायबरेली, अगस्त 30 -- Raebareli News: ऊंचाहार,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव फांसी के फंदे से निर्माणाधीन भवन के लगे चैनल गेट पर लटकता हुआ मिलने से हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। क्षेत्र के बाबूगंज निवासी विजय कुमार मौर्य का शव शनिवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास एक निर्माणाधीन मकान के चैनल गेट की कुंडी से रस्सी के सहारे लटकता हुआ पाया गया। कोतवाल ओमप्रकाश राय ने बताया कि मृतक विजय की दिमागी हालत ठीक न होने से परिजन उसे कानपुर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए थे। करीब 18 महीने बाद बीती 19 जुलाई को परिवारजन उसे नशा मुक्ति केंद्र से घर ले आए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...