रायबरेली, अगस्त 14 -- Raebareli News: रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में राना बेनी माधव बक्श सिंह की स्मृति में निर्मित सभागार एवं पुस्तकालय के सुचारु संचालन के लिए गठित समिति की बैठक हुई। बैठक में सभागार एवं पुस्तकालय को जनोपयोगी एवं प्रभावी ढंग से संचालित किए जाने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...