रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: हरचंदपुर संवाददाता। गंगागंज स्थित बाल विद्या मंदिर ग्रुप ऑफ स्कूल्स में रविवार को शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बच्चों के सर्वांगीण विकास, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अनुशासन पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती और संस्थापक प्रबंधक स्व. शिव बहादुर सिंह (बाबूजी) के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गोष्ठी के मुख्य अतिथि जनपद इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता राम शंकर सिंह रहे। अध्यक्षता देव शंकर चौधरी ने की, जबकि संचालन शिक्षक कामद मिश्र ने किया। मुख्य अतिथि राम शंकर सिंह ने कहा कि बाबूजी ने करीब चार दशक पहले शिक्षा का प्रकाश फैलाने के उद्देश्य से विद्यालय की नींव रखी थी। उनके त्याग और तपस्या का परिणाम है कि बाल विद्या मंदिर ग्रुप ऑफ स्कूल्स आज वटवृक्ष का रूप ले चुका है।...