Raebareli News: शिक्षकों के हितों के लिए लगातार करेंगे काम
रायबरेली, अक्टूबर 25 -- Raebareli News: सरेनी। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से पहले शिक्षकों के बीच कुछ देर तक चर्चाओं का दौर चला। इससे अन्य प्रत्याशियों के मैदान में उतरने की संभावना जताई जा रही थी। हालांकि, अंत में शिक्षकों की सहमति से सुशील त्रिपाठी को ब्लॉक अध्यक्ष चुन लिया गया। अन्य पदों पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने कहा कि वह शिक्षकों के हितों के लिए लगातार काम करेंगे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगे। इस मौके पर अंशुमान मिश्रा, विनोद शुक्ला, मनोज कुमार, करुणा शंकर, धीरज गुप्ता और लाल बहादुर समेत अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.