रायबरेली, जुलाई 8 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में घनी आबादी के बीच देशी शराब का ठेका खुल जाने के विरोध में बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रदर्शन कर नारेबाजी करते हुए ठेका हटाए जाने की मांग की है। क्षेत्र के परसीपुर गांव में आबादी के बीच बीते दिनों देशी शराब के ठेका खुलने की वजह से आमजन परेशान है। इसमें खासतौर पर महिलाओं ने इस पर विरोध जताते हुए मंगलवार को ठेके के सामने ही नारेबाजी करते हुए ठेका हटाने की मांग की है। आरोप है कि विरोध प्रदर्शन कर रही महिला फुलराज आदि ने बताया कि देर रात तक अराजकतत्वों द्वारा ठेके पर शराब पीकर गाली-गलौज की जाती हैं और अमर्यादित हरकतें की जाती है। इससे घर के छोटे छोटे बच्चों ,बहन बेटियों पर इसका दुष्प्रभाव पड़ रहा है। महिलाओं ने कहा कि अगर जल्द ही शराब का ठेका न हटाया गया तो इस...