रायबरेली, अक्टूबर 28 -- Raebareli News: ऊंचाहार। सब्जी मंडी में व्यापारी की दुकान के गल्ले से रुपये चोरी करने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को आरोपी किशोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की रकम और आधार कार्ड बरामद किया है। कोतवाली प्रभारी मनबोध तिवारी ने बताया कि व्यापारी की दुकान के गल्ले से चोरी की घटना के संबंध में कार्रवाई की गई। आरोपी किशोर को सब्जी मंडी से ही गिरफ्तार किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...