रायबरेली, जुलाई 19 -- Raebareli News: सलोन,संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में परिवारिक विवाद में हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई। मोहल्ले के लोगों ने बीच-बचाव करके महिला को गंभीर हालत में सीएचसी पहुंचाया। हालत नाजुक होने पर उसे डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। विवाद की सूचना पाकर गांव पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। क्षेत्र के पूरे रामचेरी मजरे जौदहा गांव की रहने वाली महिला सीता देवी पत्नी स्व. रामप्यारे का गांव के ही रहने वाले छोटेलाल आदि लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। मारपीट की घटना में सीता देवी के घर में घुसकर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा लाठी डंडों से मारपीट की गई। इस मारपीट में पीड़िता की बहू मीरा देवी को गंभीर चोटंे आ...