Raebareli News: विदाई से पहले फिर मेहरबान हुआ मानसून, 36 घंटे से हो रही बारिश
रायबरेली, सितम्बर 26 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। मानसून की विदाई से पहले एक बार फिर मौसम ने करवट ली है। जिले में बीते बुधवार आधी रात से शुरू हुई बारिश शुक्रवार तक रुक-रुककर होती रही। करीब 36 घंटे से जारी बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है, वहीं धान की फसल के लिए यह बारिश संजीवनी साबित हो रही है। बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। हालांकि बारिश के साथ चल रही तेज हवा किसानों की चिंता भी बढ़ा रही है। इसमें कई जगह धान की फसल खेतों में गिरने लगी है। किसानों का कहना है कि यदि तेज हवा के साथ बारिश का सिलसिला जारी रहा तो तैयार होने की कगार पर पहुंची धान की फसल के गिरने से पैदावार कम होने की आशंका किसानों में बनी हुई है। महराजगंज में एक कच्चा मकान ढहने से हड़कंप मच गया। घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- S...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.