Raebareli News: वाहन में तोड़फोड़ का आरोप, जान से मारने की धमकी दी
रायबरेली, जुलाई 5 -- Raebareli News: रेलकोच संवाददाता। लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे मेहरबान मजरे जमुआवा गांव निवासी राघवेंद्र ने गांव के ही एक व्यक्ति पर कार में तोड़फोड़, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बीती शुक्रवार रात वह गांव के राजबहादुर यादव के दरवाजे पर बैठे थे। इसी दौरान उनकी कार सड़क किनारे खड़ी थी। आरोप है कि गांव का ही एक व्यक्ति शराब के नशे में वहां पहुंचा और ईंट-पत्थर मारकर कार के शीशे तोड़ दिए। विरोध करने पर आरोपी ने उनके साथ मारपीट की। साथ ही गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.