रायबरेली, अक्टूबर 14 -- Raebareli News: रायबरेली। गुरुबख्शगंज-लालगंज मार्ग पर वाहन की किश्त को लेकर फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों और वाहन मालिक के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला और सिपाही लोगों को शांत कराने की कोशिश करते दिख रहे हैं। गुरुबख्शगंज एसओ संजय सिंह के मुताबिक, किश्त जमा न होने पर फाइनेंस कंपनी के लोगों ने वाहन रोका था। इसी दौरान विवाद के बाद मारपीट हुई। मौके पर पहुंचा सिपाही बैंक ऑफ बड़ौदा में ड्यूटी पर तैनात था। एसओ ने बताया कि किसी पक्ष ने तहरीर नहीं दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...