रायबरेली, सितम्बर 26 -- Raebareli News: बछरावां,संवाददाता। थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर से दुकान बंद कर बाइक से अपने घर बछरावां लौट रहे सर्राफा व्यवसायी पर कार सवार बदमाशों ने लोहे की रॉड से हमला करके जख्मी कर दिया। बदमाश व्यवसायी के पास मौजूद सोने-चांदी के जेवर से भरा बैग लूटकर फरार हो गए। लूटे गए जेवरों की कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। घटना थाना क्षेत्र के तिलेंडा गांव के पास एक गेस्ट हाउस के निकट हुई। गंभीर रूप से घायल व्यवसायी को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बछरावां कस्बे के रहने वाले ऋषि कुमार सोनी पुत्र ओमप्रकाश सोनी शिवगढ़ थाना क्षेत्र के असहन जगतपुर गांव में सोने-चांदी के जेवर की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम वह दुकान बंद करके बाइक से अपने घर बछरावां लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि तिलेंडा गांव के पास एक गेस्ट ह...