रायबरेली, अगस्त 19 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। लालगंज से हैदरगढ़ तक जाने वाले मार्ग को चौड़ा किया जाएगा। सात मीटर चौड़ा मार्ग अब दस मीटर चौड़ा किया जाएगा। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा है। 310 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा राज्य मार्ग को चौड़ा करने के साथ सुदृढ़ीकरण करने का प्रस्ताव स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। लालगंज से लेकर हैदरगढ़ के पास रायबरेली की सीमा तक कार्य को किया जाएगा। इसके निर्माण से मार्ग दुर्घटनाएं जहां कम होगी वहीं आवागमन भी बेहतर होगा। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई मात्र सात मीटर है। प्रस्ताव के स्वीकृत हो जाने की दशा में सड़क की चौड़ाई को बढ़ाकर 10 मीटर किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधीन आने वाली यह मार्ग 58.6 किलोमीटर लम्बा है। लालगंज से लेकर बछरावां कस्बे...