रायबरेली, नवम्बर 2 -- Raebareli News: लालगंज। कस्बे के लखनऊ मार्ग स्थित रणगांव के पास रविवार देर शाम एक अनियंत्रित कार बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पोल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना पर एसडीओ शिवम वर्मा ने बताया कि विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई है और आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू कर दिया गया है।उन्होंने बताया कि पोल को बदलने का कार्य किया जा रहा है। करीब एक से डेढ़ घंटे में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...