Raebareli News: लापरवाही पर दो दरोगा समेत छह पुलिस कर्मी सस्पेंड
रायबरेली, जुलाई 4 -- Raebareli News: रायबरेली। लंबे समय से ड्यूटी से गायब रहने वाले दो दरोगा व चार पुलिस कर्मियों को एसपी रवि कुमार ने सस्पेंड कर दिया। वहीं सस्पेंड किए गए दो दरोगा व चार सिपाहियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय से जवाब न देने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी चेतावनी दी गई। पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने अधिनस्थों की ड्यूटी की पड़ताल कराई। इसमें करीब एक माह से ड्यूटी से गायब रहने वाले दरोगा शशांक पाण्डेय, कमलेश कुमार सिंह और हेड कांस्टेबल विजय कुमार यादव व कांस्टेबल बालवंत सिंह और आशुतोष सिंह के साथ धर्मेन्द्र चौधरी को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एसपी रवि कुमार की ओर से अचानक की गई कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.