Raebareli News: लापरवाही पर खीरो थाना प्रभारी लाइन हाजिर
रायबरेली, अक्टूबर 6 -- Raebareli News: रायबरेली। मंगलवार देर रात पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने लापरवाही पर खीरों थाने के प्रभारी संतोष कुमार सिंह को लाइन हाजिर कर दिया। वही उनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए गए हैं। एसपी रवि कुमार को लगातार खीरो थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह के खिलाफ शिकायतें मिल रही थी। वहीं बीते सोमवार को थाना क्षेत्र में अवैध रूप से स्टाक किए गए अवैध पटाखों को छापेमारी के दौरान बरामद किया गया। जिसे पुलिस ने बिना किसी कार्रवाई के मामले को रफा दफा कर दिया। कार्रवाई न किए जाने की जानकारी भी पुलिस अधीक्षक तक पहुंची। थाना प्रभारी के खिलाफ लगातार मिल रही शिकायतें और बरती जा रही लापरवाही के चलते एसपी रवि कुमार ने उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर करते हुए विभागीय जांच के आदेश दिए। यह भी पढ़ें- पटाखा भंडारण पर थाना प्रभारी, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.