रायबरेली, जुलाई 13 -- Raebareli News: ऊंचाहार संवाददाता। बीडीओ ने एडीओ पंचायत को काम के प्रति लापरवाही बरतने, कार्यदिवस पर ब्लॉक में न मौजूद रहने आदि कई आरोप लगाते हुए डीएम, सीडीओ व डीपीआरओ को पत्र लिखकर एडीओ पंचायत को कारण बताओ नोटिस दिया है। बीडीओ ने कहा स्पष्टीकरण न देने पर कार्यवाही की जाएगी। एडीओ पंचायत के कार्यों को लेकर कई दिनों से विवाद चल रहा है। हाल ही में सफाई कर्मियों को नोटिस जारी करने के आदेश के बाद भी एडीओ ने नोटिस तामील नहीं करायी। बीडीओ ने डीपीआरओ को लिखे पत्र में कहा है कि सफाई कर्मी की जांच में लापरवाही बरती गयी। सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने आदि आदेशों का अनुपालन न करने की बात कही है। बीडीओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक किसी भी नोटिस का जवाब नहीं दिया गया है। वही एडीओ पंचायत अनिल वर्मा का कहना है कि सफाई कर्मियों...