Raebareli News: रोटावेटर की चपेट में आकर 7 वर्षीय बच्चे की मौत
रायबरेली, जुलाई 19 -- Raebareli News: रायबरेली, संवाददाता। रायबरेली के सलोन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ट्रैक्टर के रोटावेटर से खेत की जुताई करते समय ट्रैक्टर पर बैठा सात वर्षीय बच्चा रोटावेटर की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। क्षेत्र के गिलकैया पुर गांव निवासी राजकुमार अपने भिंडी के खेत की जुताई कर रहा था, उसका साथ वर्षीय भतीजा लकी पुत्र शिव मूरत भी ट्रैक्टर पर बैठा था। अचानक वह ट्रैक्टर से नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। जब तक ट्रैक्टर रोकते तब तक बहुत देर हो चुकी थी। उसकी रोटावेटर से कट कर मौके पर मौत हो गई।परिजनों ने इस घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी ।घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के परिजनों ने किसी भी कार्यवाही करने तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.