रायबरेली, अगस्त 10 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। भदोखर थाना क्षेत्र के बेहटा पुल के पास स्थिति शारदा नहर के पास एक युवक मोबाइल फोन से रील बना रहा था। इसी बीच युवक का संतुलन बिगड़ गया और नहर के तेज बहाव में गिरकर डूबने लगा। युवक को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों के द्वारा नहर में युवक को बचाने के लिए कूद पड़े। पानी के तेज बहाव के बीच नहर में डूब रहे युवक की जान बचा ली गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। हालंाकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता है। क्षेत्र के बेहटा पुल के पास खड़े होकर एक युवक के द्वारा मोबाइल से रील बना रहा था। रील बनाने के दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे नहर के गहरे पानी में जा गिरा।नहर में युवक के गिरते ही वह पानी के तेज बहाव में डूबने लगा और हाथ-पांव मारते हुए मदद ...