रायबरेली, सितम्बर 11 -- Raebareli News: रायबरेली। जेसीआई की ओर से सप्ताह की गतिविधियों की श्रृंखला में द्वितीय दिवस पर रायबरेली क्लब में भव्य मेगा मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालयी एवं ओपन फॉर ऑल वर्ग के प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। गुरुवार को आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता के इंटर-स्कूल वर्ग में 150 से अधिक प्रतिभागियों तथा ओपन फॉर ऑल वर्ग में 50 से अधिक प्रतिभागियों ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...