रायबरेली, नवम्बर 3 -- Raebareli News: रायबरेली। देवानंदपुर स्थित श्री केबी सिंह इंटर कॉलेज में मंगलवार को रामेश्वरी मानव कल्याण समिति की ओर से रामेश्वरी देवी सिन्हा की 30वीं पुण्यतिथि पर स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गोवा सरकार के पूर्व मुख्य सचिव कृष्ण शरण सिंह रहे। वक्ताओं ने शिक्षा क्षेत्र में रामेश्वरी देवी के योगदान को याद किया। इस दौरान पदाधिकारियों ने कवयित्री नूरजहां को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश कुमार श्रीवास्तव ने की। संचालन श्याम सुंदर पांडेय ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...