Raebareli News: रंजिश में युवक पर सरिया से हमला, हालत नाजुक
रायबरेली, अगस्त 30 -- Raebareli News: रायबरेली,संवाददाता। लालगंज कोतवाली के पूरे प्रान मजरे ऐहार गांव में बाजार के रंजिश में एक युवक पर लोहे की सरिया व साबड़ से हमला कर दिया गया। घायल की तहरीर पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के पूरे प्रान मजरे ऐहार गांव के रहने वाले अजीत पुत्र कंधईलाल ने लालगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित का आरोप है कि गांव के मुकेश, श्रीमती जगराता और श्याम दुलारे ने दरवाजे पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि आरोपियों ने लोहे की सरिया व साबड़ से हमला कर दिया। इससे अजीत के सिर में गंभीर चोटें आईं। कोतवाल प्रमोद कुमार सिंह बताया कि बाजार में दोनों पक्षों के बीच विवाद के बाद मारपीट हुई है।रंजिश में मारपीट की घटना हुई है। तहरीर के आधार पर तीनों न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.