रायबरेली, अगस्त 21 -- Raebareli News: महाराजगंज,संवाददाता। मौसम में बदलाव के बाद अचानक एक बार फिर से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों के इलाज कराने की भीड़ उमड़ पड़ी। शुक्रवार को अस्पताल में करीब छह सौ से अधिक मरीज इलाज कराने के लिए पहुंचे। इसमें सबसे अधिक मरीज जुखाम, बुखार के साथ डायरिया के रहे। डॉक्टरों ने ओपीडी में जांच के बाद गंभीर मरीजों को इलाज के लिए वाडार्े में भर्ती कर लिया है। वहीं दवा काउंटर के साथ अन्य काउंटरों पर मरीजों की भीड़ बढ़ने के बाद कर्मचारियों की संख्या बढ़ा दी गई थी। जिससे मरीजों को किसी तरह की परेशानी ना होने पाए। शुक्रवार को सीएचसी की ओपीडी में करीब 582 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: सर्दी, जुकाम व वायरल फीवर से बीमार पड़ रहे लोग अस्पताल परिसर में मरीजों की काफी भीड़ जमा थी। दवा काउंटर पर भी ...