रायबरेली, नवम्बर 23 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। युद्ध जैसी आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमले का सायरन बजते ही क्या करना चाहिए, सुरक्षित स्थान पर कैसे पहुंचना है और ब्लैकआउट के दौरान किन सावधानियों का पालन करना है। रविवार को इसका व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय कॉलोनी स्थित पार्क में संभावित हवाई हमले से बचाव के लिए सिविल डिफेंस की मॉकड्रिल आयोजित की गई। इसमें स्कूली विद्यार्थियों और आम नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने के तरीके बताए गए। पुलिस व अग्निशमन विभाग और आपदा मित्रों की टीम ने विभिन्न सुरक्षा उपायों की जानकारी देने के साथ उनका अभ्यास भी कराया। इसमें खास बात यह रही कि लोगों को घर में ही आपातकालीन किट तैयार रखने और परिवार के सभी सदस्यों को सुरक्षित स्थान की जानकारी देने की सलाह दी गई। जिलाधिकारी सरनीत ...