रायबरेली, अक्टूबर 5 -- Raebareli News: रायबरेली संवाददाता। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने जिले के अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में विरोध प्रदर्शन तेज कर दिया है। सोमवार को ऊंचाहार, सरेनी और अमावां क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नुक्कड़ सभाएं, चौपाल, पदयात्रा और प्रदर्शन कर चुनावी प्रक्रिया तथा मतदाता सूची को लेकर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे लगाए। जिले में इससे पहले भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया है। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में कांग्रेस प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने नुक्कड़ सभाओं, चौपाल और मार्च के माध्यम से लोगों से संवाद किया। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग उठाते हुए आरोप लगाया कि हाल में हुए राज्...