रायबरेली, अक्टूबर 4 -- Raebareli News: जगतपुर। क्षेत्र की ग्राम पंचायत छीछे मऊ में मिनी सचिवालय के प्रांगण में बरसात का पानी भरा हुआ है। इसी कीचड़ भरे रास्ते से होकर गांव के लोग मिनी सचिवालय व लाइब्रेरी आते जाते हैं। प्रशासक व ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा पानी निकलवाने के लिए कोई उपाय नहीं किया गया। बीडीओ प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पानी निकलवाने के लिए ग्राम पंचायत अधिकारी व प्रशासक को निर्देशित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...