रायबरेली, सितम्बर 29 -- Raebareli News: जगतपुर। थाना क्षेत्र के तिवारीपुर गांव के पास अवैध मिट्टी खनन हो रहा था। मिट्टी लदा का ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर अंबेडकर स्कूल के पास पलट गया। इससे ट्रैक्टर चालक 25 वर्षीय सुमित निर्मल पुत्र राजेश निर्मल निवासी कल्याणपुर सुरजई गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हालत नाजुक होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...