रायबरेली, जुलाई 10 -- Raebareli News: सलोन। गाजीपुर जिले के रहने वाले रामभवन की लगभग 25 वर्षीय पुत्री आरती मानसिक विक्षिप्त होने के कारण वह घूमते-घूमते कोतवाली क्षेत्र के रघुपुर गांव पहुंची थी। पीआरबी पुलिस मानसिक रूप से विक्षिप्त युवती को सकुशल गाड़ी पर बैठाकर उसे कोतवाली ले आई। कोतवाल बालेंदु गौतम के अथक प्रयास से लड़की के पते की जानकारी की गई। इसके बाद युवती की मां को मोबाइल से सूचना करके कोतवाली बुलाया गया। वहां युवती की मां प्रमिला देवी को उनकी बेटी सुपुर्द कर दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...