रायबरेली, सितम्बर 27 -- Raebareli News: हरचंदपुर। हरचंदपुर-महराजगंज मार्ग पर रविवार की शाम मवेशी से टकराकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया हैं। गुरुबक्शगंज थाना क्षेत्र के अमवन गांव के रहने वाले 24 वर्षीय आजाद मोहम्मद पुत्र चांद मोहम्मद बाइक से ससुराल इंदौरा गांव जा रहा था। पूरे बख्तावर के समीप मार्ग पर आए मवेशी को बचाने के प्रयास में आजाद बाइक समेत मार्ग पर गिर पड़ा। इससे वह घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...